Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

बल्कि समाज को जोड़ने और संस्कृति-परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण

में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कुनकुरी क्षेत्र को दी विकास कार्यों की बड़ी सौगात

मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल….

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ऑपरेशन तलाश में गरियाबंद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, : ऑपरेशन तलाश में गरियाबंद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान; एक महीने में 68 गुमशुदा अपनों से मिले, परिवारो

Jagbhan Yadav

Wed, May 6, 2026

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश अभियान में गरियाबंद पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर गुमशुदा लोगों की तलाश तेज की। अभियान के दौरान कुल 68 गुमशुदा व्यक्तियों—जिनमें 47 महिलाएं, 14 पुरुष और 7 बालिकाएं शामिल हैं—को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।इस सफलता से जहां गुमशुदा लोगों के परिवारों में खुशियां लौटी हैं, वहीं पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता भी सामने आई है। गरियाबंद पुलिस ने अन्य राज्यों और जिलों में जाकर भी लगातार प्रयास कर गुमशुदा लोगों का पता लगाया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें