Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भूकंप के झटकों से दहशत: : रात में हिली जमीन, लोग घरों से बाहर निकले, CCTV में कैद हुआ मंजर

Jagbhan Yadav

Sun, Apr 5, 2026

जगदलपुर ।  जगदलपुर सहित बस्तर संभाग के कई इलाकों में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। देर रात लगभग 11:31 बजे आए इन झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई, जबकि इसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी। झटके कुछ ही सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि बस्तर क्षेत्र को भूकंप की दृष्टि से अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता है, ऐसे में यहां इस तरह जमीन का हिलना लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके इतने तेज थे कि घरों की दीवारें और सामान तक हिलने लगे, जिससे डर का माहौल बन गया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के प्रति हर क्षेत्र को तैयार रहना जरूरी है।ething...

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें