Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

  कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों समेत 4 निरीक्षकों का ट्रांसफर, जानिए किसे मिली कौन-सी नई जिम्मेदारी…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर में फिर चाकूबाजी की वारदात : आधा दर्जन बदमाशों ने की युवक की चाकू मारकर हत्या, जुलूस में नाचने के दौरान हुआ था विवाद

Jagbhan Yadav

Sat, Dec 20, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते कई दिनों से मारपीट-चाकूबाजी की वारदात सामने आ रही है। जिसमें लोग मामूली विवाद पर एक-दूसरे की जान लेने में उतर आते हैं। ऐसे ही एक मामला सामने आया है। जहां जूलुस में नाचने के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। यहां गुरुवार रात जुलूस के दौरान नाचने लेकर हुए विवाद में 18 वर्षीय दिनेश निषाद सड्डू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। विवाद तब शुरू हुआ जब आरोपी पक्ष ने कहा “हमारे धुमाल में क्यों नाच रहे हो”, जो कहासुनी से हिंसक हमले में बदल गया और आरोपियों ने दिनेश निषाद पर चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद दिनेश निषाद को गंभीर चोटें आईं, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि, छह नाबालिगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें