Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG- मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल : , हनुमान जी की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, भड़के लोगों ने उठाया बड़ा कदम…

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 6, 2026

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां हनुमान जी मंदिर में अज्ञात लोगों ने नुकसान पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को तोड़फोड़ की है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली है।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने तांदुला नदी किनारे स्थित हनुमान जी की मंदिर में प्रतिमा को तोड़फोड़ की है। जैसे ही खबर लोगों तक पहुंची इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाशी की जा रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अज्ञात लोगों ने किस वजह से इस वारदात को अंजाम दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें