Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

इन शिक्षकों का हुआ तबादला,स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट…!!

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी पर बड़ा ऐक्शन, 16 अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन रद्द...देखें लिस्ट..!!

कर्मचारियों के तबादले पर लगी रोक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…..

राज्य शासन ने की बड़ी कार्रवाई, सहायक संचालक को किया निलंबित, देखें आदेश…..

सभी 22 आरोपी बरी, फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएगी मृतक की पत्नी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जग्गी हत्याकांड : क्या अमित जोगी को मिलेगी राहत या जाना होगा जेल? : आज सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 23, 2026

रायपुर। बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड में आज एक अहम मोड़ आ सकता है, जब सुप्रीम कोर्ट में अमित जोगी की याचिकाओं पर सुनवाई होगी। यह सुनवाई तय करेगी कि उन्हें राहत मिलेगी या हाईकोर्ट द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा बरकरार रहेगी।

सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई
अमित जोगी की ओर से दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में एक साथ सुनवाई हो रही है। सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही दोनों मामलों को टैग कर दिया था, जिससे दोनों पर संयुक्त रूप से विचार किया जा सके।

किन मामलों पर हो रही सुनवाई
पहली याचिका उस मामले से जुड़ी है जिसमें CBI को अपील करने की अनुमति दी गई थी। वहीं दूसरी याचिका छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें अमित जोगी को हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

क्या है जग्गी हत्याकांड मामला
साल 2003 में बिलासपुर में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता राम अवतार जग्गी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच के दौरान कई बड़े राजनीतिक नाम सामने आए, जिनमें अमित जोगी का नाम भी प्रमुख रूप से शामिल रहा।

हाईकोर्ट का फैसला और आगे की लड़ाई
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद अमित जोगी को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां अब अंतिम राहत की उम्मीद टिकी हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें