Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्कूल में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से मनाया ग्रीन डे, लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 17, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीपरटोला घाट में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार 5 नाबालिग घायल हुए हैं।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिरझूनगर निवासी मनीराम बैगा अपने ट्रैक्टर में 5 नाबालिगों को बैठाकर पीपरटोला घाट पार कर रहा था। इसी दौरान ढलान और मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक मनीराम की मौके पर ही सांसें थम गईं।

ट्रैक्टर में सवार 5 नाबालिगों में से एक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें