Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

आज से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद, जानिए मौसम पर अपडेट : आज से बारिश से राहत मिलने की उम्मीद, जानिए मौसम पर अपडेट

Jagbhan Yadav

Sun, Sep 28, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि, आज कुछ जिलों में बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को होने वाली बारिश के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, आज कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिले के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने के साथ गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने की भी संभवना जताई है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जनता से बेवजह घर से निकलने से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के दौरान खुले में ना रहने की सलाह भी लोगों को दी है।

Tags :

मौसम विभाग IMD छत्तीसगढ़बारिश METEOROLOGICAL Department chhattisgarh RAIN

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें