Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : : बच्चे नहीं होने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Tue, Feb 10, 2026

कोरबा। जिले में एक डरावनी घटना हुई है, जहां घरेलू झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे न होने और पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने फावड़े से पत्नी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना कटघोरा थाना इलाके में हुई।

जानिए क्या था पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गायत्री बस्ती, ढेलवाडीह में रहने वाले तुलसी यादव (37) की शादी करीब 18 साल पहले रंजना यादव (35) से हुई थी। शादी के इतने साल बाद भी दोनों के कोई बच्चे नहीं हुए। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

आरोपी पति अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर भी शक करता था, जिससे तनाव और बढ़ गया। जांच में पता चला कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर बहस हुई थी। बताया गया कि रंजना हाल ही में ढेलवाडीह मेला देखने अपने मायके गई थी, जहां उसका पति भी पहुंचा था।

आगे की कानूनी कार्रवाई जारी

वहां से लौटने के बाद रविवार शाम को फिर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में तुलसी यादव ने घर में रखे फावड़े से अपनी पत्नी के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल रंजना मौके पर ही गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति भाग गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें