Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

बिलासपुर में बघेल ने टीएस बाबा को तो शिव डहरिया ने चरणदास मंहत को इशार : बिलासपुर में बघेल ने टीएस बाबा को तो शिव डहरिया ने चरणदास मंहत को इशारों इशारों में घेरा…भरे मंच से कह दी बड़ी बात

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 10, 2025

बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन के आयोजन के मौके पर कांग्रेस की अंदरुनी कलह एक बार फिर सामने आ गई, आयोजन के दौरान एक तरफ जहां इशारों-इशारों में पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने टीएस बाबा पर निशाना साधा. वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को घेरे में ले लिया.

अब मत बोलना की हमारी सरकार ने काम नहीं किया – भूपेश बघेल
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंच से इशारों-इशारों में TS सिंहदेव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा- ‘ मैं मंच पर बैठे नेताओं से कहना चाहता हूं कि अब मत बोलना की हमारी सरकार ने काम नहीं किया इसलिए सरकार नहीं बनी. प्रदेश में वोट चोरी के कारण सरकार नहीं बनी है.’ गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने NHM कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान कहा था कि NHM कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं कर पाया इसलिए सरकार नहीं बनी.

बिलासपुर में आयोजित कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम

हमारे कार्यकर्ता कोई चमचा नहीं है – डहरिया

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में जहां मंच पर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट मौजूद थे उसी मंच से पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने भी इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरणदास महंत को घेर लिया. उन्होंने कहा- ‘हमारे कार्यकर्ता कोई चमचा नहीं है. किसी नेता के चमचे नहीं हैं. सब कांग्रेस पार्टी के चमचे हैं. हमें अपने लोगों की आलोचना नहीं करनी चाहिए. हम सबको मिलकर पार्टी का काम करना होगा.’ बता दें कि पिछले दिनो रायपुर में कांग्रेस की कोर कमेटी के बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्होंने जिलाध्यक्ष और नेताओं को समझाईस दी है कि अपने-अपने चमचों को संभालकर रखें.

Tags :

Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today new

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें