Saturday 10th of October 2026

ब्रेकिंग

हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

घर में घुसकर की मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल

प्रेमी से मिलने होटल गई युवती फिर जिंदा नहीं लौटी, इस हाल में मिली लाश

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर द्वारा : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 17, 2026

रायपुर,। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जेसीआई सुपर चैप्टर ऑफ रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन विमतारा हॉल, शांति नगर, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद विभिन्न चैप्टर के सदस्यों द्वारा देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में लगभग 350 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर कैपिटल, जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल, जेसीआई रायपुर संस्कार, जेसीआई रायपुर संगवारी, जेसीआई रायपुर यूथ कैपिटल, जेसीआई रायपुर रॉयल कैपिटल, जेसीआई रायपुर वमांजलि, जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड, जेसीआई रायपुर उमंग, जे काम एल रायपुर 2.0 एवं जे काम एल रायपुर 1.0 के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय राम अवतार अग्रवाल, अध्यक्ष – अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं उद्योगपति तथा विशिष्ट अतिथि माननीय ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष – महिंद्रा समूह एवं वरिष्ठ समाजसेवी सहित माननीय राजेश अग्रवाल, माननीय अमिताभ दुबे, माननीय अमितेश पाठक एवं माननीय लीना वाडेर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन धरा वीरानी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन भूमिका कर एवं श्रावणी मुकदम ने किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चैप्टर के सदस्यों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एकता, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न चैप्टर के सदस्यों को एक मंच पर जोड़ना तथा देशभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें