Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सदन में जोर-शोर से उठा स्कूल-कॉलेजों में लगी सैनेटरी मशीनों का मुद्दा : तीखी बहस के बाद जांच के आदेश

Jagbhan Yadav

Mon, Dec 15, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन स्कूल-कॉलेजों में लगाए गए सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और डिस्पोजल के लिए लगाए गए इंसीनरेटर मशीनों का मुद्दा सदन में जोर-शोर से उठा। भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने मशीनों के संचालन पर सवाल खड़े करते हुए उनकी जांच कराने की मांग की।

धरमलाल कौशिक ने कहा कि कई स्कूलों में लगी मशीनें संचालित नहीं हैं और केवल कागजों में ही व्यवस्था दिखाई जा रही है। उन्होंने मंत्री से मशीनों के सत्यापन, उन्हें लगाने वाली एजेंसियों के नाम और स्थापना की तारीखों की जानकारी मांगी।

इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 1600 मशीनें ठीक स्थिति में हैं, जबकि करीब 1300 मशीनें खराब पाई गई हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विभाग के पास फिलहाल मशीनों के संचालन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कम से कम दो स्कूलों में मशीनों की तत्काल जांच कराई जाए। इस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जांच कराने का आश्वासन दिया।

मामले को लेकर सदन में कुछ समय के लिए तीखी बहस देखने को मिली और स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।

 

 

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें