Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत

कुम्हारी में 1.516 किलो गांजा और 26 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुराने NDPS केस में भी था फरार

के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश : के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Jagbhan Yadav

Fri, Nov 20, 2026

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

माँ का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी, उनका जाना अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री  साय

रायपुर -  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री  साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि माँ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। एक पुत्र के लिए माँ ही उसकी पूरी दुनिया होती है। माँ का निःस्वार्थ प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं उनके शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने बाबा केदारनाथ से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें