Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

मेष समेत इन 5 राशियों को आज मिल सकती है खुशखबरी, धन लाभ के बनेंगे योग, जानें अपना भविष्य

कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत

कुम्हारी में 1.516 किलो गांजा और 26 हजार नकद के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुराने NDPS केस में भी था फरार

के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

Aaj Ka Panchang 21 November 2026 : तुलसी विवाह आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और पूरे दिन का पंचांग

Jagbhan Yadav

Sat, Nov 21, 2026

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले पंचांग देखना बेहद जरूरी माना जाता है. पंचांग की मदद से दिन की तिथि, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है. शनिवार, 21 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के पारण के लिए विशेष मानी जाती है. इसके साथ ही आज तुलसी विवाह भी कराया जाएगा. आज के दिन रेवती नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं 21 नवंबर का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के खास समय के बारे में-

आज की तिथि और नक्षत्र

पंचांग के अनुसार, 21 नवंबर को शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर 22 नवंबर की सुबह 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि लग जाएगी. नक्षत्र की बात करें, तो उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का समापन 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर होगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र शुरू हो जाएगा, जो 22 नवंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. फिर अश्विनी नक्षत्र लगेगा.

आज का योग और ग्रहों की स्थिति

21 नवंबर को सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. यह योग सुबह 4 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर 22 नवंबर की रात 2 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इसके बाद व्यातीपात योग शुरू होगा. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, सूर्य देव वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. वहीं, चंद्रमा 22 नवंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक मीन राशि में रहेंगे. इसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेंगे.

21 नवंबर के शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ समय में पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य करना अच्छा माना जाता है. आज के प्रमुख शुभ समय इस प्रकार हैं-

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 1 मिनट तक

  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक

  • अमृत काल- सुबह 4 बजकर 4 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

इन समयों में पूजा-पाठ, मंत्र जाप और भगवान की आराधना करना शुभ माना जाता है.

आज का राहुकाल और अशुभ समय

पंचांग में राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है. इस दौरान नए और महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है. आज- 

  • राहुकाल- सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट बजे तक रहेगा.

  • यमगण्ड- दोपहर 1 बजकर 33 मिन से 2 बजकर 54 मिनच तक रहेगा.

  • कुलिक काल- सुबह 6 बजकर 48 से 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगा.

  • दुर्मुहूर्त- सुबह 8 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा.

  • इन सब से अलग वर्ज्यम्- शाम 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

21 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा. चंद्रमा का उदय दोपहर 3 बजे और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 4 मिनट पर होगा.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें