Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी : , किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 8, 2026

 कटघोरा। छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत बिछाई जा रही नई रेल लाइन की पटरी पर कबाड़ चोर गिरोह की नजर है। कोरबा के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के बाद अब जटगा चौकी इलाके में भारी मात्रा में रेलवे ट्रैक की कटी हुई पटरी एक किराए के मकान से बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से करीब 6.5 टन वजनी 36 नग रेलवे पटरी बरामद की है। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू गैस सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत जटगा क्षेत्र में भी नई रेल लाइन का काम चल रहा है, जहां अलग-अलग कंपनियों को काम दिया गया है।

किराए के मकान से बरामद हुआ रेलवे का माल

मामला जटगा चौकी क्षेत्र के बरबसपुर गांव का है। यहां आखिर लाल के पक्के मकान को राजू कुमार नामक युवक ने किराए पर लिया था। बताया जा रहा है कि राजू कुमार छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर के तहत चल रहे नई रेल लाइन के काम में लगी एक निजी कंपनी में काम करता था।

पुलिस ने किराए के मकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में कटी हुई रेलवे पटरी बरामद की। मौके से करीब 6.5 टन रेलवे पटरी के अलावा 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू सिलेंडर और अन्य अवजार के साथ स्वराज माजदा वाहन जब्त किया गया है।

पुलिस की दबिश की भनक लगते ही आरोपी फरार

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही राजू कुमार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही रेलवे पटरी चोरी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

रेल विभाग के अधिकारियों को दी गई सूचना

जटगा चौकी प्रभारी भीम यादव ने बताया कि मौके से रेलवे का माल बरामद किया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। रेलवे के संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। इसके साथ ही नई रेल लाइन का काम कर रही संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ताकि बरामद सामान के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

सीमावर्ती क्षेत्र में चोरी का माल खपाने की आशंका

जिस तरह से इतनी बड़ी मात्रा में रेलवे की पटरी बरामद हुई है, उससे पुलिस को आशंका है कि जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में चोरी के माल को खपाने का काम किया जा रहा हो सकता है। इस बड़े चोरी का खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आरोपी की तलाह में जुटी पुलिस

मामले में कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि जटगा चौकी के ग्राम बरबसपुर में पुलिस ने दबिश देकर एक किराए के मकान से करीब 6.5 टन (6,480 किग्रा) वजनी 36 नग रेलवे पटरी बरामद की है। मौके से 4 ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, घरेलू सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपी शीट तोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें