Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

देश के रक्षको को : नन्हे नन्हे बच्चों ने भेजा रक्षा सूत्र

Jagbhan Yadav

Fri, Aug 14, 2026

रायपुर :-- प्रत्युषा फाउंडेशन रायपुर छत्तीसगढ़ रॉयल कॉन्वेंट हाई स्कूल दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों द्वारा इस रक्षाबंधन पर देश की सीमा में भारत माता की रक्षा में तैनात हमारे जाबाज़ सैनिकों को अपने हाथों से बहुत ही सुंदर -सुंदर राखियाँ अपने हाथों से बनाकर और साथ ही तिलक करने के लिए देश की मिट्टी ,अक्षत, रोली , और मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट का पैकेट तैयार करके बच्चों ने प्रत्युषा फाउंडेशन को सौपा। गर्व का विषय है कि बच्चों ने यह सब अपने जेब खर्च से तैयार किया, और उनके नाम संदेश और धन्यवाद ज्ञापित किया कि आप हमारी रक्षा के लिए त्योहारों में भी परिवार के साथ नहीं बल्कि सीमाओं पर पहरा दे रहे होते है और आप सभी फौजी भाइयों की वजह से हम सभी को अपने घरों में त्योहारों की खुशियां मिलती है ये सभी संदेश फौजी भाइयों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्युषा फाउंडेशन की संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा ने ली है।

इस सुअवसर पर संस्थापिका प्रीति दास मिश्रा, सांस्कृतिक उपाध्यक्ष अर्चना वोरा , रॉयल कान्वेंट स्कूल की संचालिका श्रीमती दीपिका सोनी, प्रभारी सुनीता सेन, शिक्षिका देवला दीवान, शिक्षिका रीना सेन एवं स्कूल के सारे बच्चे उपस्थित थे। सभी बच्चों को प्रत्युषा फाउंडेशन के तरफ से चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें