Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय…..

70 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

परंपराओं और नवाचारों का निरंतर उल्लेख प्रदेश के लिए गौरव का विषय – मुख्यमंत्री साय

भद्रा का साया नहीं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, रायपुर समेत प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

भारत–साउथ अफ्रीका मैच की टिकट के लिए उमड़ी भीड़ : स्टेडियम के बाहर सुबह 4 बजे से ही लगी लंबी कतारें

Jagbhan Yadav

Mon, Nov 24, 2025

रायपुर।राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा। वहीं इस मैच के लिए इंडोर स्टेडियम में सुबह 4 बजे से कतारें लंबी लगी है।

वहीं इस दौरान  टिकट खरीदने के लिए लोगों ने लाइन तोड़ने की कोशिश भी की। जिस वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई और धक्का- मुक्की होने लगी। जिसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने मोर्चा संभाला। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन स्थिति अब सामान्य है।

 बता दें कि, 3 दिसंबर को होने वाले मैच के लिए स्टेडियम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। सुरक्षा, पार्किंग और यातायात के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं घंटों इंतजार के बाद मिल रही टिकट के हाथ में आते ही छात्रों में जोरदार उत्साह देखा गया।  स्टूडेंट्स के लिए 1500 रुपये वाली टिकट सिर्फ 800 रुपये में उपलब्ध है, जिससे छात्रों में जोरदार उत्साह है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें