Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

शहीद आरक्षक की पत्नी को मिले 1 करोड़, : अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान गंवाई थी जान

Jagbhan Yadav

Wed, Apr 8, 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज।  जिले में पदस्थ दिवंगत आरक्षक शिवबचन सिंह की पत्नी वर्षा रानी सिंह को छत्तीसगढ़ शासन की ‘पुलिस सैलरी पैकेज’ योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया गया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर की मौजूदगी में उनके परिजनों को सौंपी गई।

आरक्षक क्रमांक 809 शिवबचन सिंह थाना सनावल में कार्यरत थे। 12 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे अवैध रेत तस्करी रोकने के दौरान झारखंड से आए तस्करों ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत शासकीय अस्पताल रामानुजगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें