Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का शुभारंभ

700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

रायपुर सहित कई जिलों में बदले DFO, देखें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महिला कबड्डी : भाजपा महिला मोर्चा की टीम को आठ प्वाइंट से परास्त कर महाराष्ट्र मंडल विजेता

Jagbhan Yadav

Sun, May 10, 2026

रायपुर। क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने भाजपा महिला मोर्चा की टीम को हराकर आठ प्वाइंट से जीत दर्ज की। क्रीड़ा भारती की ओर से स्पर्धा का आयोजन झूलेलाल धाम कटोरा तालाब में किया गया। वहीं बालिकाओं की नौ अलग- अलग टीमों ने भी स्पर्धा में भाग लिया।
महाराष्ट्र मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि क्रीड़ा भारती द्वारा नारी सशक्तिकरण और महिला खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। शनिवार को स्पर्धा का शुभारंभ रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी ने किया। इस अवसर पर बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

स्पर्धा में महिलाओं की दो टीमों ने भाग लिया। इसमें पहली टीम भाजपा महिला मोर्चा की थी और दूसरी टीम महाराष्ट्र मंडल रायपुर की। कबड्डी 10-10 मिनट के दो राउंड में खेला गया। पहले राउंड में महाराष्ट्र मंडल की टीम ने यह स्पर्धा आठ प्वाइंट से अपने नाम कर ली।
महाराष्ट्र मंडल की विजयी टीम को संजय शर्मा ने नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया। टीम में मालती मिश्रा कप्तान, गीता दलाल, वंदना पाटिल, मानसी विठ्ठलकर, कांचन पुसदकर, सीमा तीगगा, अपर्णा देशमुख शामिल रहीं। वहीं टीम की मैनेजर विशाखा तोपखानेवाले थीं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें