Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

TRANSFER NEWS : परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 16, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से दो अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर से 15 जून 2026 को आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय रायपुर में पदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मृत्युंजय प्रसाद पटेल को स्थानांतरित कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रतीक शुक्ला, जो वर्तमान में परिवहन आयुक्त कार्यालय में सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के रूप में कार्यरत थे, उन्हें जिला परिवहन अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा तथा अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड़ द्वारा जारी किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें