Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

आज सोमवती अमावस्या पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और पूरे दिन का पंचांग

मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: श्मशान घाट में लड़की को बैठाकर कर रहे तंत्र-मंत्र, हिरासत में कई लोग… मचा हंगामा

Jagbhan Yadav

Tue, Apr 22, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आई जहां उत्तरप्रदेश और बिहार से पंडित बुलाकर तांत्रिक क्रिया करा रहे 6 से ज्यादा लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बता दे की इस दौरान बलि का आरोप लगाकर बड़ी संख्या में भीड़ ने जमकर हंगामा मचाया।

यह मामला कोना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक 4-5 पुजारी श्मशान घाट के पास पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की को बैठाकर पूजा-पाठ कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंची। बवाल के बीच पुजारी और पूजा कराने वालों को पकड़कर थाने ले आई। उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।कोनी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि ग्राम निरतू के लोगों ने गांव के बाहर पीपल पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र और बलि का आरोप लगाकर थाने में सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं।

वहां पुजारी भी थे, जो पूजा-पाठ कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी राकेश कौरव (50) की बेटी बीमार रहती है, जिसका वो इलाज करा रहा है। लेकिन, उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस पर उसे किसी ने पूजा-पाठ कराने की सलाह दी थी।गांव के लोगों का आरोप है कि पीपल पेड़ को कुल्हाड़ी से काटकर कील ठोका जा रहा था। रात में इस तरह से लोगों के साथ पुजारियों के बीच लड़की को देखकर उन्हें बलि की आशंका हुई। इसके बाद मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जुटी। मामले में पुलिस ने बताया कि भीड़ के बीच से सभी को पुजारियों को छुड़ाकर थाने लाया गया। इसमें छतौना निवासी राकेश कौरव, नरसिंहपुर के चिचौली निवासी आकाश कौरव (32), उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के रूद्रपुर निवासी पुजारी योगेश पांडेय (32) को हिरासत में लिया गया। इसके साथ ही पंडित नितेश पांडेय (24), विश्वजीत पांडेय (23), विशाल पांडेय (27) और बिहार के चंपारण लाहोरिया के देवरा निवासी सनिश पांडेय (45) को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें