Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में ठंड का अटैक : मौसम विभाग ने 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट किया जारी, 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे

Jagbhan Yadav

Thu, Dec 11, 2025

रायपुर - मौसम विभाग ने सरगुजा, दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के दो से तीन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सात शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिखाई दिया। मैनपाट में रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिसके कारण ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल गईं।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री, पेंड्रा में 8.6 डिग्री, जगदलपुर में 9.1 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 29.4 डिग्री जगदलपुर में और न्यूनतम 5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

अगले दो दिनों तक गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहने की संभावना है।

रायपुर में नगर निगम की अलाव व्यवस्था

रायपुर में शीतलहर बढ़ने के साथ नगर निगम ने आम लोगों को राहत देने के लिए शहर के कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम ने 12 से अधिक जगहों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बेघर, राहगीरों और आम नागरिकों को तुरंत राहत मिल सके।

मेयर मीनल चौबे और कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर सभी जोन कमिश्नरों और जोन हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर अलाव की व्यवस्था की निगरानी करने के लिए कहा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें