Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

महिलाओं के लिए जरुरी खबर : अगले महीने नहीं आएगा महतारी वंदन योजना का पैसा, अगर नहीं कराया ये काम…..

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 2, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महतारी वंदन योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और अपात्र लाभार्थियों को हटाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब इस योजना के तहत लाभ ले रहीं 69 लाख से अधिक महिलाओं का दोबारा सत्यापन (e-KYC) किया जाएगा। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया के लिए 1 अप्रैल से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में सभी लाभार्थी महिलाओं को अपना ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। प्रशासनिक स्तर पर भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिला स्तर पर निगरानी रखी जाएगी।

महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर ई-केवाईसी की सुविधा मुफ्त कर दी है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आसानी से अपना सत्यापन करवा सकेंगी और उन्हें किसी एजेंट या अतिरिक्त शुल्क का सामना नहीं करना पड़ेगा।

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ में 69 लाख से अधिक महिलाएं लाभ ले रही हैं। राज्य सरकार द्वारा हर पात्र महिला को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि दी जाती है, जिससे उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है और परिवार की जरूरतों में सहयोग मिलता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें