Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से - डा. रमन

अभियान, तिरंगा यात्रा से लेकर मैराथन तक होंगे कार्यक्रम

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल, जानें क्या है पूरा मामला

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सीएम हेल्पलाइन में लगी शिकायतों की झड़ी : , 5 दिनों में 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

Jagbhan Yadav

Mon, Jun 15, 2026

रायपुर।  प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम लोगों की समस्याओं के समाधान का बड़ा माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन के जरिए राज्यभर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में ही 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक डायल 1076 पर कॉल कर लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद, साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी, पेयजल समस्याएं तथा सामान्य विवादों से संबंधित बताई जा रही हैं।

हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है, जहां उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शिकायतों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। सरकार ने संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

  प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को मजबूत बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन को महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां आम नागरिक सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें