Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

आज 3 सितंबर को कैसा रहेगा आपका दिन, देखें अपना राशिफल

आर्चरी पैरा सीरीज का आयोजन अहमदाबाद में 4 से, छग के तोमन भी होंगे शामिल

जागरूकता सप्ताह के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध दुकानों को निगम ने किया सीलबंद

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

खम्हारडीह, उरला, : पंडरी, गुढिय़ारी और खमतराई पुलिस ने 8 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Wed, Sep 2, 2026

रायपुर। खम्हारडीह, उरला, पंडरी, गुढिय़ारी और खमतराई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसमें एक आरोपी को धारदार हथियार के साथ तो एक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि 8 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडे के नेतृत्व में की गई। एसीपी उरला पूर्णिमा लामा और एसीपी पंडरी कृष्ण कुमार चंद्राकर के पर्यवेक्षण में संबंधित थानों की टीमों ने कार्रवाई की।
गुढिय़ारी पुलिस ने शुक्रवारी बाजार निवासी जुगनू साहू उर्फ गोलू (35) को धारदार हथियार के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 382/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई। उरला पुलिस ने राजू भारती (47), निवासी अटल आवास उरला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 417/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया। खम्हारडीह पुलिस ने 4 बदमाशों पर धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की, पंडरी पुलिस 2 बदमाशों पर धारा 170, खमतराई पुलिस ने 2 बदमाशों पर धारा 170 के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें