Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ब्रेकिंग : इस विभाग में बड़े पैमाने पर हुए तबादले : , प्राचार्यों की पदस्थापना का आदेश जारी, जाने किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 6, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने दो प्राचार्यों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के तहत प्रतिनियुक्ति समाप्त करने के साथ ही दोनों प्राचार्यों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में पदस्थ प्राचार्य अल्का शुक्ला की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी गई है। इसके बाद उन्हें शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पदस्थ प्राचार्य नरेंद्र तिवारी को प्रतिनियुक्ति पर लिया गया है। उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), पेंड्रा में प्राचार्य के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के बाद दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार अपनी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें