Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन पटरी पर : यात्रियों को मिली राहत

Jagbhan Yadav

Sun, Dec 14, 2025

रायपुर । पिछले दस दिनों से बाधित चल रही विमान सेवाएं अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मुंबई से शाम पांच बजे रायपुर आने वाली एक फ्लाइट को छोड़कर अन्य सभी शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें अपने तय ट्रैक पर लौट चुकी हैं। शनिवार को मुंबई–रायपुर–मुंबई रूट की यह एकमात्र फ्लाइट रद्द रही, हालांकि विमानतल प्रबंधन के अनुसार रविवार से इसके भी नियमित संचालन की उम्मीद है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से सबसे अधिक उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो एयरलाइंस की कई फ्लाइट्स बीते दिनों विमानों की कमी के कारण प्रभावित हुई थीं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि बुधवार के बाद स्थिति में सुधार आया और रायपुर से संचालित 27 से 30 नियमित उड़ानों में से केवल तीन उड़ानें ही अस्थायी रूप से स्थगित रहीं।

शनिवार को रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या और घट गई। बाकी सभी शहरों के लिए उड़ानों का संचालन सामान्य रहा। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट और बेंगलुरु की एक उड़ान अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से पहुंची।

विमानतल अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय अधिकारियों को तैनात किया गया है और फिलहाल एयरपोर्ट पर किसी तरह की बड़ी परेशानी नहीं है। उड़ान सेवाओं के पूरी तरह सामान्य होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें