Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानें राहुकाल समेत पूरा पंचांग

शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG train canceled : यात्रीगण कृपया ध्यान देवें, इस वजह से कई ट्रेनें रद्द, देखे लें लिस्ट

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 23, 2026

CG train canceled : मार्च, अप्रैल और मई के महीने रेल यात्रियों के लिए परेशानी भरे साबित हो सकते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के अंतिम चरण में गर्डर डि-लॉन्चिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 22 और 23 मार्च को कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

वही अप्रैल और मई में भी इसी तरह से ट्रेनों को रद्द किया गया है।  जिससे यात्रा कठिन हो गई है।इसी तरह से गोंदिया स्टेशन में वॉशेबल अप्रॉम को डिस्मेंटल कर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। जिसकी वजह से चार से छब्बीस अप्रैल तक 21 ट्रेनें प्रभावित रहेगी,जिसमें 14 ट्रेन रद्द वह सात ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी। वही तीन मई से लेकर बाइस मई तक अठाईस ट्रेन प्रभावित रखेगी।जिसमें दस ट्रेनें रद्द और अठारह ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त होगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 22 मार्च को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर सहित कोरबा-रायपुर और रायपुर-इतवारी पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 23 मार्च को इतवारी-रायपुर और रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द की गई हैं।इसके अलावा कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर 22 मार्च को बिलासपुर में ही समाप्त होगी, जबकि गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही प्रारंभ की जाएगी। इस दौरान बिलासपुर और गोंदिया के बीच यह ट्रेनें नहीं चलेंगी।

गौरतलब है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पहले ही बढ़ जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।


Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें