Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

छत्तीसगढ़ में पड़ने लगी चुभने वाली गर्मी, : लोग परेशान, कुछ दिनों में और बढ़ेगा तापमान

Jagbhan Yadav

Mon, Mar 2, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम हल्की राहत के बावजूद दिन में तेज धूप और चुभने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में चहल-पहल तो है, लेकिन लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद आगामी दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। वहीं न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर बने रहने का अनुमान है। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और तेज होगा।

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजधानी रायपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहा है।

राजधानी रायपुर में 2 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साफ आसमान और हल्की सतही हवाओं के कारण दिन में धूप तीखी महसूस होगी। फरवरी की तरह मार्च के शुरुआती दिनों में भी आमतौर पर आसमान साफ रहता है और हवाएं हल्की चलती हैं।

हालांकि मौसम में अचानक बदलाव से इनकार नहीं किया जा सकता। उत्तर भारत से गुजरने वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कभी-कभी छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाता है। ऐसे में बादल छाने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की स्थिति बन सकती है। कुछ मौकों पर आंधी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं भी चलती हैं, जिससे तापमान में अस्थायी गिरावट दर्ज की जाती है।

सर्दियों का असर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे भी चला जाता है, लेकिन अब ऐसे हालात की संभावना कम है। बीते वर्षों में फरवरी माह में कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई थी, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही थी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें