Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

से दिव्यांगजनों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर महिला जेल में वीडियो कॉलिंग सिस्टम का शुभारंभ

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

IPL मैच से पहले रायपुर ट्रैफिक : पुलिस की एडवाइजरी जारी, जानिए कहां होगी पार्किंग और कौन-से रास्ते रहेंगे प्रभावित

Jagbhan Yadav

Fri, May 8, 2026

रायपुर।  राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में 10 और 13 मई को होने वाले IPL मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दर्शकों की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष ‘पार्किंग रूट प्लान’ जारी किया गया है। ट्रैफिक एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए मैच का आनंद लें।

जारी प्लान के अनुसार अलग-अलग रूट से आने वाले दर्शकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति न बने। पुलिस ने लोगों से समय से पहले स्टेडियम पहुंचने और अनावश्यक भीड़ से बचने की भी अपील की है। IPL मैच को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें