Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

नाबालिग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक…..

मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी कॉलेजों में 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

, अब इस तारीख को होगा एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : पुलिस आरक्षक की सरकारी क्वार्टर में इस हालत में मिली लाश, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप……

Jagbhan Yadav

Fri, Feb 20, 2026

धमतरी। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। धमतरी जिले में पदस्थ एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव अपने गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दरअसल, धमतरी जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसएफ आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी निवासी शिव प्रसाद ध्रुव गंगरेल स्थित सरकारी क्वार्टर में रह रहे थे। आज सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे तो वे अंदर अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। किसी भी संदिग्ध स्थिति या अन्य पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की अचानक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। सहकर्मियों के अनुसार वे अपने कर्तव्य के प्रति सजग और व्यवहार कुशल थे। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है-चाहे वह स्वास्थ्य संबंधी कारण हो या अन्य परिस्थितियां। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें