Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर बैन; उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर; धनतेरस की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में दो की मौत

PM आवास योजना 2.0 के तहत केंद्र ने दी मंजूरी

आत्मनिर्भरता के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

युवक को चाकुओं से गोदा, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो कार से पकड़ा 75 लाख का गांजा 3 तस्कर गिरफ्तार पढ़े पूरी ख़बर

Jagbhan Yadav

Sat, Jan 17, 2026

महासमुंद//जिले में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने गांजा से भरी दो कार को पकड़ा है। कार के अंदर से 75 लाख का गांजा जब्त किया है। साथ ही तीन आरोपियों को भी पकड़ा किया है। बसना थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को मिली थी सूचना

दरअसल, महासमुंद पुलिस को ओडिशा से गांजा लोड कर दो कार छत्तीसगढ़ के रास्ते आने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम ने बसना थाना क्षेत्र के पास नाकेबंदी कर दोनों कार को रूकवाया।

कार के चालकों से पूछताछ करने पर वो हड़बड़ाने लगे और उल्टा-पुल्टा जवाब देने लगे। पुलिस को कार के अंदर बैठे लोगों पर शक हुआ तो दोनों कार से तीन युवकों को बाहर निकाला गया और कार की तलाशी ली गई। इस दौरान कार के अंदर से छह बोरिया मिली। बोरियों को खोलने पर उसके अंदर गांजा मिला। गांजे के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपियों ने गांजा को ओडिशा से लाने की बात कबूल की। जब्त गांजे की कीमत 150 किलों 750 ग्राम है, जिसकी कुल कीमत 75 लाख बताई जा रही है।

वहीं, जब्त दोनों क्रेटा कार की कीमत 20 लाख के आसपास बताई जा रही है। गांजा तस्करों के कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया है। साथ ही बसना थाना क्षेत्र में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गांजा के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।

गांजा तस्करों के नाम

तन्मय मिश्रा उर्फ लिपुन (29), निवासी मनकेश्वरी मंदिर प्लॉट, वार्ड नंबर 03, सोनपुर, ओडिशा

प्रमोद कल्ता उर्फ सिकन (25), निवासी मृत्युंजयपुर, थाना मनमुंडा, जिला बौद्ध, ओडिशा

दीनबंधु मिश्रा (39), निवासी बुदेलबाडली, थाना तोरवा, जिला सोनपुर, ओडिशा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें