Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

*देवेंद्र यादव के नेतृत्व में आकाश चेलक ने भरा जिला महासचिव पद के लिए नामांकन* *युवा कांग्रेस का चुनाव ऑनलाइन, IYC ऐप

‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन आज से…..

राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण

के सचिव ने विद्युत एवं यांत्रिकी कार्यों की समीक्षा की

किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

मंत्री टंक राम वर्मा ने सुनीं : कार्यकर्ताओं-आमजनों की समस्याएं

Jagbhan Yadav

Fri, Jul 3, 2026

रायपुर । प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता साथियों एवं आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुशासन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा डबल इंजन सरकार द्वारा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ निरंतर कार्य किया जा रहा है।प्रदेश भाजपा कार्यालय में संचालित सहयोग केंद्र संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। जनदर्शन के माध्यम से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, वहीं आम नागरिकों को भी शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने और समाधान प्राप्त करने का सहज अवसर मिल रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें