Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सौर ऊर्जा को बढ़ावा… लेकिन सरकारी दफ्तरों में सिस्टम ठप्प, जिला अस्पता : सौर ऊर्जा को बढ़ावा… लेकिन सरकारी दफ्तरों में सिस्टम ठप्प, जिला अस्पताल और जिला पंचायत में काम रुके

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 9, 2025

CG News: जिला हॉस्पिटल, जिला पंचायत, कलेक्टोरेट में लाखों रुपए खर्च कर विशाल सोलर सिस्टम भी लगाया गया है लेकिन मेंटनेंस के अभाव में ये सोलर सिस्टम अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं और कंडम होते जा रहे हैं।

सौर ऊर्जा को बढ़ावा... लेकिन सरकारी दफ्तरों में सिस्टम ठप्प

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बिजली बिल हाफ योजना का दायरा कम करने के बाद आम उपभोक्ताओं को सोलर सिस्टम लगाने कहा जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकारी दतरों में पूर्व से लगे सोलर सिस्टम बंद पड़े हुए हैं जिन्हें शुरू करने ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिला हॉस्पिटल, जिला पंचायत, कलेक्टोरेट में लाखों रुपए खर्च कर विशाल सोलर सिस्टम भी लगाया गया है लेकिन मेंटनेंस के अभाव में ये सोलर सिस्टम अब केवल शोपीस बनकर रह गए हैं और कंडम होते जा रहे हैं।

CG News: एक ओर सौर ऊर्जा को बढ़ावा

जिला अस्पताल और जिला पंचायत की छतों में 50-50 मेगावॉट का सोलर सिस्टम लगाया गया है। इसके जरिए जो बिजली बनती, उसका उपयोग स्वयं विभाग को करना था बिजली की खपत बचानी थी। इसमें यह भी सिस्टम था कि अगर खपत से अधिक बिजली बनती है तो वह बिजली विद्युत वितरण कंपनी के उपयोग आ सकेगी और इसके एवज में बिजली बिल में उतनी राशि भी कटौती होगी। लेकिन देखरेख के अभाव में यह सोलर सिस्टम अब बेकार पड़ा हुआ है। बिजली बचाने के बजाए इन दतरों में हर माह लाखों रुपए का बिल हर माह आ रहा है और शासन को लाखाें रुपए का बिजली बिल भरना पड़ रहा है।

मोबाइल की रोशनी में करते हैं इलाज…

जिला अस्पताल में ओपीडी टाइम में बिजली बंद होने पर स्थिति ऐसी हो जाती है कि डॉक्टर कमरे में मोबाइल टार्च की रोशनी के सहारे मरीजों की जांच करते नजर आते हैं। वहीं अगर सोलर सिस्टम चालू रहता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती। लेकिन सोलर सिस्टम सालों से बंद पड़ा हुआ है और इसे सुधारने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर ने कहा की सोलर सिस्टम के संबंध में क्रेडा विभाग से जानकारी ली जाएगी। सिस्टम को शुरू कराने में आ रही परेशानी है तो समन्वय बनाकर प्रयास किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें