Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव
Jagbhan Yadav
Tue, Sep 29, 2026
रायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो रूम के पास अज्ञात युवक का होर्डिंग पोल में फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है.
होर्डिंग पोल से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, पंडरी इलाके में मंगलवार सुबह एक कार शो रूम के पास होर्डिंग पोल में गमछा से लटका हुआ शव मिला है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने पुलिस को युवक की लाश मिलने की सूचना दी. जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जो घटना को संदिग्ध बना रहे हैं. फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान है.
सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद फोरेंसिक टीम सभी अहम साक्ष्य जुटाएगी. पंचानमा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. शहर में गणेश विसर्जन के दौरान सामने आई सनसीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी. मामला आत्महत्या या हत्या का है, यह पूरी जांच के बाद सामने आएगा.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन