Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इस दिन होगा छत्तीसगढ़ आगमन, तैयारियों को लेकर लोकभवन में बैठक…..

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 13, 2026

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज लोकभवन में बैठक आयोजित की गई। राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान लोकभवन में की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में लोकभवन परिसर में बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बिजली और इंटरनेट की निर्बाध उपलब्धता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और प्रोटोकॉल के तहत वाहनों की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

बैठक में जनसंपर्क विभाग के संचालक आशीष कुमार टिकरिहा, रायपुर के पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम रायपुर, सामान्य प्रशासन विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें