Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कुएं में मिली लाश का खुलासा, .. : कुएं में मिली लाश का खुलासा,

Jagbhan Yadav

Sat, Apr 11, 2026

महासमुंद।  जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में जो खुलासा हुआ है, वह रिश्तों को झकझोर देने वाला है… क्योंकि यहां एक पिता और बेटे ने मिलकर अपने ही घर के सदस्य की हत्या कर दी। घटना के पीछे की वजह बनी घरेलू विवाद और शराब की लत… जिसने एक परिवार को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। 9 अप्रैल को यशवंत चन्द्राकर के मुर्गी फार्म के पास जंगल से लगे एक कुएं में प्लास्टिक बोरी में भरा युवक का शव तैरता हुआ मिला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

बता दें कि पुलिस ने शव की पहचान लाफिनखुर्द निवासी 27 वर्षीय सत्यानारायण ध्रुव के रूप में की। जांच में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और अक्सर नशे में अपने परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 6 मार्च को भी इसी तरह के विवाद के दौरान, जब सत्यानारायण अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा था, तब उसके छोटे भाई ने गुस्से में आकर पत्थर के सील से उस पर हमला कर दिया।..

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें