Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..

जनजातीय गौरव दिवस के लिए भाजपा ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संक : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

Jagbhan Yadav

Wed, Dec 17, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले के विकास को नई गति देते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में नवेरी से गाडाभाठा तक 3.50 किलोमीटर लंबी सड़क (पुल सहित) के निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल है, जिसके लिए कुल 432.54 लाख रुपये,भंवरगढ़ से जांगडा के लिए 1.08 करोड़ रुपए तथा मानपुर से परसदा मार्ग के निर्माण के लिए 1.68 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। नवेरी–गाडाभाठा और भंवरगढ़ से जांगडा मार्ग का निर्माण ग्रामीण अंचलों को मुख्य मार्गों से जोड़ेगा, जिससे विकास के नए अवसर सृजित होंगे और आम जनता को सुरक्षित व सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही कृषि, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी। स्वीकृति के पश्चात तकनीकी अनुमोदन लेकर निविदा प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार सड़क, पुल और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले और नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो।

उल्लेखनीय है कि इस स्वीकृति के साथ ही निर्माण कार्य से संबंधित सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण हो सके और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें