Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धारा में अपराध दर्ज

अभियान देशभर में 9 से 17 अगस्त तक चलाया जाएगा

सामरिक मिसाइल क्षमता को मिली नई मजबूती

इंडोनेशिया और ईरान के मंत्रियों से मुलाकात, शिक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर

किसी स्वार्थ या अपेक्षा के दूसरों का हित करते रहते हैं : पीएम मोदी

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : रेत तस्करों ने पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष और शिक्षक को जलाया जिंदा, दो की हालत गंभीर

Jagbhan Yadav

Wed, Jun 17, 2026

कोरिया। रेत तस्करों ने मंगलवार की देर रात खौफनाक खूनी खेल को अंजाम देते हुए भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह और शिक्षक को जिंदा जलाकर मार दिया गया, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया है। बताया जा रहा है कि रेत कारोबार से जुड़े लोगों ने उनके घर के सामने उनकी फॉर्च्यूनर कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। 
सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवगई में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। करीब 30 आरोपियों ने एक फॉर्च्यूनर वाहन पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना में फॉर्च्यूनर में सवार भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 40 से 60 प्रतिशत तक झुलसे घायलों को पहले बैकुंठपुर जिला अस्पताल और बाद में अंबिकापुर रेफर किया गया। यहां एक और की मौत हो गई। जबकि 2 को रायपुर रेफर किया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना रात 11 बजे की है, जैसे ही दो कार में भरत सिंह अपने साथियों के साथ नवगई गांव के अंदर पहुंचे आरोपियों ने पहले एक टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी, जिससे वाहन के दरवाजे जाम हो गए और अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। बताया जा रहा है कि जो लोग शीशा तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, उनके साथ भी मारपीट की गई।

पूरा मामला रेत कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी नवगई गांव निवासी मनोज त्रिपाठी, उसके बेटे समेत करीब 30 की संख्या में हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके पूर्व मंगलवार की शाम मृतक और उसके साथियों ने अघोषित रेत ठेकेदार मनोज त्रिपाठी और उसके साथियों की पिटाई की थी। मामला थाने तक भी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रात में भी मृतक अपनी साथियों के साथ मनोज त्रिपाठी के घर के पास पहुंचा था। इसी दौरान उनके ऊपर हमला किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के आईजी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें