Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस

13 जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, मौतों का आंकड़ा 98 पहुंचा

पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, छोटे दुकानदार भी रहेंगे शुल्क-मुक्त

तेल कंपनियों ने दूर की चिंता, जांच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

जलडमरूमध्य खोलने के लिए रखीं 3 बड़ी शर्तें, बढ़ी अमेरिका की मुश्किल

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

Jagbhan Yadav

Fri, Jun 19, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

संजय अग्रवाल की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। सरकार के आदेश के बाद संजय अग्रवाल अब छत्तीसगढ़ योग आयोग की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे। योग के प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता कार्यक्रमों को नई गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि राज्य सरकार योग को स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, संतुलन और सकारात्मकता का भी संचार करता है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार, जन-जागरूकता एवं योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें