Friday 7th of August 2026

ब्रेकिंग

जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल का समय सहित संपूर्ण पंचांग

आज 7 अगस्त को किन राशियों की बदलेगी किस्मत, देखें अपना राशिफल

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : तिलक लगाकर नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत : , उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

Jagbhan Yadav

Tue, Jun 16, 2026

रायगढ़।  नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर जिलेभर में 16 जून को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं आत्मीय स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। रायगढ़ शासकीय नटवर अंग्रेजी मिडियम स्कूल में भी उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शाला प्रवेश उत्सव की सभी तैयारियां पहले ही पूर्ण कर ली गई थीं। 16 जून से 27 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करना, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाना तथा शाला त्यागी बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

उत्सव से पूर्व जिले के सभी विद्यालयों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए गए। विद्यालय परिसरों को आकर्षक और शिक्षण-अनुकूल बनाने के साथ प्रिंट-रिच वातावरण तैयार किया गया, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सके। शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें