Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

: मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन, भोजपुरी गानों और सूफी गजल का लगा तड़का, गायक खेसारी लाल ने बांधा समां

Jagbhan Yadav

Sun, Feb 25, 2024

Mainpat Festival 2024

Mainpat Festival 2024 सरगुजा में मैनपाट महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है. तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन एडवेंचर स्पोर्ट्स और दंगल का का क्रेज लोगों में देखा गया. शाम को भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव और सूफी गजल गायक कुमार सत्यम की शानदार प्रस्तुति का कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने लुफ्त उठाया. Bhojpuri Singer Khesari Lal

सरगुजा : छत्तीसगढ़ का शिमला के नाम से मशहूर विश्व प्रसिद्ध मैनपाट में तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत हुई. मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने समां बांधा. सूफी गजल गायक कुमार सत्यम ने भी शाम की शुरुआत बेहतरीन गजलों के साथ किया, जिसका दिवाना महोत्सव में मौजूद हर शख्स हो गया. इन दोनों हस्तियों ने कमाल की महफिल जमाई, जिसका लोगों ने आनंद लिया.

भोजपुरी गानों और सूफी गजल की धूम: मैनपाट महोत्सव के दूसरे दिन शाम को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गानों और अपने ठुमकों से दर्शकों को लुभाया. खेसारी लाल ने अपने ही अंदाज में भोजपुरी के अलग-अलग गानों में लोगों को नचाया और समा बांध दिया. भोजपुरी कलाकार को देखने लाखों की तादाद में लोग पहुंचे हुए थे. वहीं सूफी गजल गायक कुमार सत्यम ने भी शानदार गजल कि प्रस्तुति दी. क्षेत्रिय विधायक रामकुमार टोप्पो ने मंच में जाकर मेहमान कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. 


फैंसी काइट्स, दंगल और एडवेंचर स्पोर्ट्स का तड़का: तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में मैनपाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम तो है ही. साथ ही आसमान में उड़ते रंग बिरंगे पतंग (फैंसी काइट्स), दंगल का दाव पेंच, एडवेंचर स्पोर्ट्स भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. इसका आनन्द लेने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. महोत्सव स्थल पर विभिन्न रंग बिरंगी और अनोखी पतंगों को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है. इसी तरह मेहता प्वाइंट पर हो रहे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. दंगल प्रतिभागिता का भी दर्शक जमकर आनंनद ले रहे हैं. यहां मेले में आये दर्शकों में जबरदस्त उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है.



हर साल की तरह इस साल भी सरगुजा जिले में मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया गया है. प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर की सारी तैयारी की गई है. यहां स्थानीय कलाकारों ने भी समारोह में अपनी प्रस्तुतियां दी है, जिन्हें देखने के लिए दूसरे जिले से भी लोग आए हुए हैं. मैनपाट महोत्सव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबश्त कर रखे हैं.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें