Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

कहा- शांति और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा बस्तर

, पति और बेटे के बाद पत्नी की भी मौत

नौकरी का बड़ा मौका! छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में इतने पदों पर भर्ती, ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू……

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विशेष सहायक को हटाया, ब्रजेश वाजपेयी की नई पदस्थापना, देखिए आदेश…

धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी पर एक्शन, 9 केंद्र प्रभारी बर्खास्त, 4 कर्मचारियों से होगी लाखों की वसूली…..

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

SSP रजनेश सिंह ने विजयादशमी पर शस्त्रों और शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की : SSP रजनेश सिंह ने विजयादशमी पर शस्त्रों और शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा कर शांति, सुरक्षा और उन्नति की प्रार्थना की

Jagbhan Yadav

Thu, Oct 2, 2025

बिलासपुर। दिनांक 2/10/2025 को विजय दशमी के अवसर पर जिला पुलिस बिलासपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह आईपीएस द्वारा पुलिस लाइन बिलासपुर में सभी राजपत्रित अधिकारी मुख्यालय के थाना चौकी प्रभारी और पुलिस जवानों के साथ दुर्गा माता की पूजा अर्चना कर जिला पुलिस बिलासपुर में उपलब्ध अस्त्र शस्त्र की पूजा की गई।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस विभाग के द्वारा विजय दशमी के अवसर पर असत्य में सत्य की विजय, दुष्टों पर प्रहार और सज्जनों की रक्षा, अन्याय पर न्याय की विजय हेतु शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा माता से आशीर्वाद और साहस प्राप्ति हेतु प्रार्थना की गई, शक्ति स्वरूप दुष्टों का संहार करने वाली माँ जगदंबा की पूजा अर्चना कर आगामी दिनों में जिला पुलिस बिलासपुर अच्छा से अच्छा कार्य कर बिलासपुर की जनता बिलासपुर के लोगों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने प्रार्थना किया गया।

बिलासपुर पुलिस द्वारा पूजा में आधुनिक उपकरणों अस्त्र शस्त्र की पूजा की गई, पिस्टल, राइफल व अन्य हथियार आदि की पूजा की गई जो सभी थाना चौकी और लाइन में मौजूद है तथा सुरक्षा हेतु जवानों की वितरण की गई है । सभी अधिकारी कर्मचारी द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात कुछ अवाजी कारतूस फायर कर देवी माँ को समर्पित किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह आईपीए के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक accu अनुज कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw गरिमा द्विवेदी,

डीएसपी hq रश्मित कौर चावला, सीएसपी कोतवाली आईपीएस गगन कुमार, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, डीएसपी यातायात शिव चरण सिंह परिहार, डीएसपी लाल चंद मोहले, डीएसपी अनिता मिंज, डीएसपी भारती मरकाम, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता और थाना चौकी प्रभारी तथा पुलिस के साथ होम गार्ड, सशस्त्र बल के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे सभी थाना चौकी में भी सभी अधिकारी कर्मचारी द्वारा माँ दुर्गा की पूजा किए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें