: राज्य चुनाव आयोग ने मतदाता सूची प्रकाशन की तारीख बदली..
Jagbhan Yadav
Tue, Jan 14, 2025
रायपुर। राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के कार्यक्रम में बदलाव किया है।
आयोग की ओर से जारी नई सूचना के मुताबिक, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि अब 15 जनवरी 2025 के बजाय 18 जनवरी 2025 (शनिवार) तय की गई है।

यह बदलाव प्रदेश के विकासखंड स्तर पर सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए किया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन