Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

वाईआरएफ की अल्फा का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, 31 अक्टूबर को रात 8 बजे

हेमंत कुमार ठाकुर ने दो वार्डों से पेश की दावेदारी

2 नवंबर को सभी जिलों में मनेगा राज्योत्सव, शासन ने मुख्य अतिथियों की सूची की जारी

चक्रवाती तूफान से निपटने सभी तैयारियां सुनिश्चित करें -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

इस विभाग में बड़ी संख्या में अफसरों के तबादले, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश…

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

रायपुर वनडे से पहले : दोनों टीमों की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Jagbhan Yadav

Tue, Dec 2, 2025

रायपुर :- रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज़ का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम दोपहर 12 बजे मीडिया से रूबरू होगी और 1 से 4 बजे तक अभ्यास करेगी, जबकि टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे होगी और खिलाड़ी 5 से 8 बजे तक नेट प्रैक्टिस करेंगे। मैच की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीआईजी गिरजाशंकर जायसवाल को सौंपी गई है, साथ ही 6 IPS अधिकारी और करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। खिलाड़ियों के होटल से लेकर स्टेडियम तक पूरा रूट सुरक्षा के लिए सील किया गया है। स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है, जिसमें समोसा 60 रुपए, बर्गर 80 रुपए और बिरयानी 150 रुपए में मिलेगी। इस बार स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैम का उपयोग किया जाएगा और 40 अल्ट्रा-क्वालिटी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दर्शकों के लिए शहर के विभिन्न मार्गों—रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, महासमुंद, जगदलपुर-धमतरी और बलौदाबाजार—से आने वालों हेतु अलग-अलग यातायात एवं पार्किंग व्यवस्थाएँ तय की गई हैं, जिनमें साईं अस्पताल, सेंध तालाब, परसदा और कोसा पार्किंग प्रमुख हैं, जहाँ वाहन पार्क कर दर्शकों को स्टेडियम तक पैदल पहुँचना होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें