Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति

, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए

डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

पुनर्वासित युवाओं को मिला : स्वास्थ्य सुरक्षा का संबल, 89 हितग्राहियों के बने आयुष्मान कार्ड

Jagbhan Yadav

Sun, Jun 14, 2026

00 स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा
रायपुर। माओवाद छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे पुनर्वासित युवाओं को नई जिंदगी देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है। ताकि वे आर्थिक चिंता से मुक्त होकर अपना और अपने परिवार का मुफ्त इलाज करा सकें। बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में बीजापुर जिले के पुनर्वासित युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोडऩे के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुनर्वास केंद्र बीजापुर में विशेष शिविर आयोजित कर 89 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
विशेष शिविर में हुआ पंजीयन और कार्ड निर्माण
शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हितग्राहियों का पंजीयन किया, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड तैयार किए। इस दौरान हितग्राहियों को योजना की पात्रता, लाभ और उपयोग की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ
आयुष्मान कार्ड बनने के बाद पात्र हितग्राही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। इससे जरूरत के समय बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उपचार पर होने वाले आर्थिक बोझ से भी राहत मिलेगी।
युवाओं में दिखा उत्साह
इस पहल से पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं में उत्साह देखा गया। हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा से जुडऩे पर खुशी व्यक्त की और शासन की इस पहल को उपयोगी बताया। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को योजना का सीधा लाभ मिला।
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास
जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि समाज की मुख्यधारा में लौट रहे युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़ते कदम
जिला प्रशासन का उद्देश्य पुनर्वासित युवाओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। आयुष्मान कार्ड निर्माण की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें