Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

गांव में सात दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, 100 साल पुरानी मान्यता के पीछे छिपी है अनोखी कहानी..!

और पर्यटन की नई पहचान बनाएगा: गृह मंत्री अमित शाह

स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मिला राज्य का प्रतिष्ठित सम्मान

आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल बना लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

ताला काटकर घर में घुसा आरोपी,. : कुल्हाड़ी-गंडासे से किया जानलेवा हमला

Jagbhan Yadav

Thu, Apr 9, 2026

जांजगीर-चांपा।  जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बिर्रा थाना क्षेत्र में एक आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना बीती रात करीब 3 बजे की है, जब सिलादेही निवासी 34 वर्षीय शांति लाल कटकवार ने संतोष साहू के घर की छत का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और कुल्हाड़ी, गंडासा जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में संतोष साहू और ओमप्रकाश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनीडीह ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें