Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

बोलीं- आदिवासी परंपरा और विरासत को सहेजना जरूरी

DA Arrear, फेडरेशन ने CM और वित्त मंत्री को लिखा पत्र

लव ट्रायंगल के शक में प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला हत्या का राज…

NH 53 पर ट्रक में जा घुसी कार, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल, कार के उड़े परखच्चे…

25 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी पर होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का महा-प्रीमियर"

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

GRP की बड़ी कार्रवाई : ट्रेन में पर्स-ATM कार्ड चुराकर खातों से उड़ाता था रकम, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Jagbhan Yadav

Mon, Aug 24, 2026

भिलाई। भिलाई में GRP ने ट्रेन में यात्रियों के पर्स और ATM कार्ड चोरी कर उनके खातों से रकम निकालने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खास तौर पर सेना और सुरक्षा बलों के जवानों को निशाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक, दूरदराज क्षेत्रों में तैनाती के चलते जवान कई बार तुरंत बैंक से संपर्क कर ATM कार्ड बंद नहीं करा पाते थे। आरोपी इसी स्थिति का फायदा उठाकर उनके खातों से पैसे निकाल लेता था।

पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार दुबे उर्फ लल्लू (34) निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड, 12 ATM कार्ड और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी द्वारा कई राज्यों में यात्रियों के पर्स और ATM कार्ड चोरी करने की बात सामने आई है।

मामला 18 अप्रैल 2026 का है। सेक्टर-6 निवासी BSF जवान कन्हैया भगत बिहार जाने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टिकट लेने और ट्रेन में सवार होने के दौरान आरोपी ने उनसे बातचीत शुरू की और दोस्ती कर ली।

इसी दौरान आरोपी ने कन्हैया का ATM PIN देख लिया। ट्रेन में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर उसने जवान का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में ATM कार्ड था और PIN पहले से पता होने के कारण आरोपी ने कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से रकम निकाल ली।

पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किए गए ATM कार्ड से आरोपी ने करीब 75 हजार रुपये के सोने के झुमके खरीदे। इसके अलावा अलग-अलग ATM से करीब 22,500 रुपये नकद निकाले गए। इस तरह एक ही वारदात में लगभग 97,500 रुपये की रकम निकाली या खर्च की गई।

बाद में आरोपी ने सोने के झुमकों को ग्वालियर में करीब 50 हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अन्य वारदातों में भी चोरी किए गए ATM कार्ड का इसी तरह इस्तेमाल किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा कई राज्यों और बड़े शहरों में चोरी, जेबकटी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। करनाल, बेंगलुरु, इटारसी, भोपाल, ग्वालियर, दिल्ली निजामुद्दीन, जालंधर और हावड़ा समेत कई स्थानों पर उसके खिलाफ प्रकरण सामने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि अलग-अलग राज्यों में घूमकर ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाना आरोपी की पुरानी कार्यशैली रही है।

कन्हैया भगत के बैंक खाते से रकम निकाले जाने की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने जांच शुरू की। रेलवे पुलिस की साइबर टीम और भिलाई-3 GRP चौकी की संयुक्त टीम ने ATM लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और सुनील कुमार दुबे को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसकी अन्य वारदातों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें