Thursday 6th of August 2026

ब्रेकिंग

चिरायु योजना से 6 वर्षीय रिया को मिली नई जिंदगी, अब सुनने और बोलने लगी

से मिले,कवर्धा से सिमगा फोरलेन सड़क निर्माण का ज्ञापन सौपा

महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों का वर्षों पुरा

गड्ढे में उछली एम्बुलेंस, 6 लोग घायल

विभाग के 'मुस्कुराता बस्तर' पहल की सराहना

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

कामठी में फिर तनाव: दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर आपस में भिड़े 2 पक्ष, : कामठी में फिर तनाव: दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर आपस में भिड़े 2 पक्ष, पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर हुई झड़प…

Jagbhan Yadav

Mon, Sep 22, 2025

Durga Puja in Kabirdhan: पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कामठी में एक फिर धार्मिक मुद्दे को लेकर विवाद शुरु हो गया है। नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले गांव में तनाव का माहौल बन गया।

कामठी में फिर से विवाद (फोटो सोर्स ani news )

Kawardha News: पंडरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम कामठी में एक फिर धार्मिक मुद्दे को लेकर विवाद शुरु हो गया है। नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले गांव में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर कुकदुर व पंडरिया पुलिस टीम पहुंची। माहौल शांत करते-करते पुलिस गांवों से उलझ गए। इसमें कुछ पुलिसकर्मी व ग्रामीणों को मामूली चोटें आयी।

गांव कामठी में दो पक्षों के बीच धार्मिक स्थल में मां दुर्गा पूजा के लिए पंडाल लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सुबह जब गांव वालों ने पंडाल लगाना शुरू किए तो कुछ असमाजिक तत्वों के लोगों ने पंडाल को हटा दिया। इसके बाद विवाद शुरू हुआ। बीच बचाव के लिए पुलिस गांव आई, लेकिन तब तक ग्रामीण आक्रोशित हो चुके थे। धार्मिक स्थल में बनाए गए दीवाल को महिलाओं ने तोड़ दिया। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच जमकर बहस हुई। स्थिति झूमा-झटकी में बदल गई।

ग्रामीणों को कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा, जिसमें कुछ ग्रामीण घायल हुए। वहीं कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं जो हालात पर नजर बनाए हुए है।

एसपी का स्पष्ट संदेश

ग्राम कामठी में दुर्गा पंडाल लगाने से रोकने की कोशिश करने वालों को पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा कि दुर्गा पंडाल यहीं स्थापित होगा। आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उपद्रव की मंशा रखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धार्मिक परंपरा और श्रद्धा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा

पंडरिया विकासखंड का ग्राम कामठी पिछले एक साल से हॉटस्पॉट बना हुआ है। ठीक एक साल पहले नवरात्रि की शुरुआत में गांव में विवाद हुआ था। तब गांव वालों को कुछ असमाजिक तत्वों ने मां दुर्गा पूजा के लिए पंडाल और प्रतिमा पूजा करने को लेकर विवाद किया था। जैसे-तैसे कर मामला शांत कराया गया। उसके बाद फिर से चैत्र नवरात्रि के समय भी विवाद किया गया। उसे भी तत्कालीक रूप से प्रशासन ने टालने का प्रयास करते हुए मामला शांत कराकर ठंड़े बस्ते में डाल दिया। लेकिन अब फिर कामठी का विवाद सामने आया है, जहां नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले विवाद शुरू हो गया है।

एक दिन पहले सहमति बनी थी

गांव में विवाद पैदा करने वाले लोगों व ग्रामीणों के बीच शांतिपूर्वक नवरात्रि का त्यौहार मनाने को लेकर एक दिन पूर्व ही सहमति बन गई थी। इसी के चलते सुबह ग्रामीणों की ओर से धार्मिक स्थल में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू की गई थी। सोमवार से नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह था, लेकिन एकाएक कुछ लोगों ने पंडाल को हटा दिया, जिसके बाद विवाद शुरु हो गया।

कार्रवाई जरुरी…

ग्राम कामठी का विवाद महिने दर महिने सुलग रहा है। यहां तात्कालीक समाधान नहीं बल्कि स्थायी समाधान की जरूरत है। लोगों को धार्मिक आयोजन करने से रोकने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जरूरत है। आखिर क्यों कुछ लोग गांव में माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों को आपस में उलझना पड़ता है।

Tags :

रायपुर न्यूज़ अंबिकापुर न्यूज़ बिलासपुर न्यूज़ भिलाई न्यूज़ जगदलपुर न्यूज़ दुर्ग

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें