Tuesday 17th of November 2026

ब्रेकिंग

पुलिस विभाग में एक और फेरबदल, इन पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट…

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

इस मामले में राजेश मूणत ने दर्ज कराई थी FIR….

जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प, भारमार बंदूक और विस्फोटक सामग्री बरामद…

337 पुलिसकर्मियों का तबादला, 3 ASI और 64 प्रधान आरक्षक भी शामिल, देखें लिस्ट

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG : दो दिन से लापता शख्स का खेत में मिला कटा हुआ सिर, इलाके में मचा हड़कंप

Jagbhan Yadav

Tue, Oct 6, 2026

बलरामपुर -  बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र के कदौरा गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो दिन से लापता एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर खेत में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 2 अक्टूबर की शाम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

इसी बीच खेत में स्कूटी और कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल की जांच करने के साथ मामले से जुड़े सुराग जुटा रही है। घटना को लेकर गांव में भी दहशत का माहौल है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें