Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

पीट-पीटकर किया लहूलुहान...इस वजह से दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम

युवक की लाश, हत्या या फिर….इलाके में सनसनी

खोलते ही उड़ गए सबके होश, फिर जो हुआ…

मंत्री राजवाड़े ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

राजवाड़े ने दी शुभकामनाएँ

सुचना

Welcome to the The News India Live, for Advertisement call +91-9406217841, 9407998418

CG – पति बना जल्लाद : आरोपी ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, इस वजह दिया वारदात को अंजाम

Jagbhan Yadav

Sun, May 10, 2026

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। आरोपी का नाम ललित कुमार साहू है।

जानिए पूरी घटना

ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 28 अप्रैल को रवि बुंदेल द्वारा थाना में सूचना दी गई कि छुईया तालाब के पास स्थित किराये के मकान में रहने वाली पार्वती साहू अपने घर में अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में हत्या के तहत अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की। 8 मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला घोंटने से मौत की पुष्टि पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 234/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पूछताछ के दौरान पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना को मृतिका के पति ललित कुमार आखिरी बार पार्वती साहू के घर में देखा गया था।

पुलिस टीम द्वारा ललित कुमार उर्फ विक्की की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मृतिका पार्वती साहू उसकी पत्नी थी और दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

दोनों के बीच विवाद व हाथापाई हुई। इस दौरान आवेश में आकर आरोपी ने कपड़े से मृतिका का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। ललित साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतिका का मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की गई।ललित साहू उर्फ विक्की पिता कमल किशोर साहू 30 वर्ष, निवासी ग्राम गांजर थाना बागबाहरा महासमुंद, वर्तमान में आरोपी हम्पटी-डम्पटी प्ले स्कूल, श्रीराम नगर रायपुर में रहता था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें